फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stopped the construction of shops without a map

बिना नक्शे के हो रहा दुकानों का निर्माण रुकवाया

Sun, 02 Oct 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

बिरुआबाड़ी मंदिर रोड पर एक धर्मस्थल के पास बिना नक्शे के दुकानों को निर्माण कराया जा रहा था।अधिकारियों ने मौजूद लोगों से दुकानों के निर्माण को लेकर अभिलेख मांगे।ऐसे में उन्होंने बिना नक्शा, धर्मस्थल पर बिना परमिशन के निर्माण कराए जाने को लेकर नोटिस जारी करने के अधीनस्थों को आदेशित किया है।

विज्ञापन
Stopped the construction of shops without a map
सिटी मजिस्ट्रेट ने इस निर्माण को रुकवाया। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। बिरुआबाड़ी मंदिर रोड पर एक धर्मस्थल के पास बिना नक्शे के दुकानों को निर्माण कराया जा रहा था। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौजूद लोगों से दुकानों के निर्माण को लेकर अभिलेख मांगे। पता चला कि उनके पास दुकानों बनवाने के लिए कोई नक्शा नहीं है। ऐसे में निर्माण कार्य रुकवा दिया गया, साथ ही नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पथिक चौक से नवादा की ओर जाने वाली बिरुवाड़ी मंदिर रोड पर स्थित एक धर्मस्थल की जगह पर कुछ लोगों द्वारा शनिवार को दुकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानों को धर्मस्थल की जगह पर बनाने के संबंध में परमिशन के अभिलेख दिखाए जाने के लिए कहा, साथ ही दुकानों के नक्शे के बारे में पूछा, तो वह कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। सिटी मजिस्ट्रेट ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय संबंधित लोग सिटी मजिस्ट्रेट से मिले और दुकानों के निर्माण का नक्शा दिखाया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नक्शा 2002 में पास किया गया था, लेकिन पांच साल तक निर्माण नहीं होने पर वह निरस्त हो गया। ऐसे में उन्होंने बिना नक्शा, धर्मस्थल पर बिना परमिशन के निर्माण कराए जाने को लेकर नोटिस जारी करने के अधीनस्थों को आदेशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed