फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   stop salery

कुंदेरी स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका

Fri, 30 Jan 2015 07:29 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 30 Jan 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
विकास खंड जगत के समग्र गांव कुंदेरी स्थित परिषदीय स्कूलों का हाल खस्ता बना है। शुक्रवार को हुए निरीक्षण में यह खामी उजागर हुई। खंड शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में जहां गंदगी के अंबार और बदहाल हालत मिली, वहीं स्टाफ भी गायब मिला। पूरे स्टाफ का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा ने कंदेरी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। पाया कि स्कूल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कैंपस बदहाल अवस्था में है। फर्नीचर का रखरखाव भी ठीक ढंग से नहीं है। इसके अलावा प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षामित्र भी गायब थीं। बीईओ ने इसपर नाराजगी जताई। वहीं जब जूनियर स्कूल का निरीक्षण किया तो उसकी हालत प्राइमरी से भी खस्ता मिली। यहां तैनात दो शिक्षक गैरहाजिर थे। जबकि एक दो दिन से स्कूल नहीं आ रहे थे। बीईओ सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में छात्र संख्या भी कम थी। अभिलेखों को चेक किया गया। इसमें भी गड़बड़ी मिली। बीईओ ने बताया कि पूरे कैंपस के हाल और गैरहाजिरी को देखते हुए पूरे स्टाफ को वेतन रोका जाएगा। इसकी आख्या बनाकर बीएसए को दी गई है। इसमें प्रधानाध्यापक नेकराम, सहायक अध्यापक सवेंद्रपाल, शिक्षक महीपाल तथा शिक्षामित्र गायत्री आर्य का वेतन रोकने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed