{"_id":"637d257a20dca011e25b13c8","slug":"stones-pelted-at-bjp-mahila-morcha-s-mandal-president-s-house-badaun-news-bly504679028","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के घर पर पथराव, पांच के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के घर पर पथराव, पांच के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मलखानपुर में भाजपा महिला मोर्चा की आसफपुर मंडल अध्यक्ष के घर पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। महिला नेता के देवर ने कुछ समय पहले जमीन खरीदी थी और उस पर नींव भरवाई जा रही थी। आरोपी इसका विरोध कर रहे थे। पुलिस ने पांच लोगों ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मलखानपुर निवासी हंसमुखी पत्नी हरपाल आसफपुर से महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष है। हंसमुखी के मुताबिक उसके देवर ओमपाल और सोनू ने गांव के ही नरेशपाल व राकेश से जमीन खरीदी थी। जून में उसका बैनामा कराया था। उसके परिवार वाले जगह पर 20 नवंबर को नींव भरवा रहे थे। इसी दौरान उदयपाल, रामऔतार और ज्ञान सिंह ने इसका विरोध किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका मुआयना कर लौट गई।
रात को आरोपियों ने श्यामसुंदर और श्रीपाल आदि के साथ मिलकर उसके घर पर आकर गालीगलौज की। उसके घर पर पथराव कर दिया, जिससे महिला नेता के चचिया ससुर शिशुपाल के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। परिवार के लोगों ने घर में घुसकर जान बचाई। महिला नेता के मुताबिक आरोपी उसके परिवार द्वारा खरीदी गई जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। सभी विपक्षी पार्टी के समर्थक हैं। महिला ने उदयपाल, रामऔतार, ज्ञान सिंह, श्यामसुंदर और श्रीपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि यह दोनों पक्षों का पारिवारिक मामला है। उनके बीच जगह को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।