{"_id":"6803fcbf49dac1a2f30a1a7c","slug":"stone-pelting-over-playing-dj-fir-filed-against-18-people-from-both-the-sides-badaun-news-c-123-1-bdn1008-137845-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डीजे बजाने को लेकर पथराव, दोनों पक्षों के 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डीजे बजाने को लेकर पथराव, दोनों पक्षों के 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
सिलहरी। मूसाझाग पुलिस ने सकतपुर बेला गांव में 17 अप्रैल की रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद व पथराव के मामले में एक पक्ष के आठ व दूसरे पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष ने कथा पंडाल में घुसकर मारपीट, पथराव व दूसरे पक्ष ने शादी की दावत में डीजे पर महाराणा प्रताप के गाने के विरोध में पथराव करने का आरोप लगाया है।
गांव सकतपुर बेला के महीपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह भगवान बुद्ध की कथा करवा रहे थे। इस दौरान गांव के ओमेंद्र, शेरसिंह, नत्थू, नन्हें, परवेश, आदित्य, लालाराम व प्रदीप कथा पंडाल में लाठी डंडा व ईंट पत्थर लेकर घुस आए। सभी ने पंडाल में बैठे लोगों के साथ गाली गलौज की, विरोध करने पर लाठी डंडों से पीटते हुए पथराव कर दिया। उससे महीपाल, साउंड सिस्टम संचालक प्रशांत, वीरपाल, सौरभ, लालू व करन समेत कई लोग चोटिल हो गए। आरोपियों ने प्रशांत व सौरभ का साउंड सिस्टम, मोबाइल पर कुछ मूर्तियां तोड़कर टेंट फाड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
दूसरे पक्ष के नन्हें पुत्र रामेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके नाती की शादी में डीजे बज रहा था। इस बीच गांव के जयपाल, महीपाल, रामबाबू, अरवेश, सिपट्टर, यादराम, गुड्डेश, जिलेदार, सुनील व नंदराम ने आकर नन्हें के घर पर चल रही दावत में पथराव कर दिया। इससे कुछ लोग घायल हो गए। आरोप है कि डीजे पर महाराणा प्रताप का गाना बज रहा था। इस वजह से इन आरोपियों ने विवाद किया। पथराव से देवस्थान का मंदिर व उसकी ग्रिल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रामेश्वर पक्ष की तहरीर पर दस व महीपाल की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ मानपुर बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।