{"_id":"687d4a18375f9ef21f0db356","slug":"stone-pelting-on-a-group-of-kanwariyas-three-injured-badaun-news-c-4-1-bly1051-686583-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव, तीन घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद माफी गांव में रविवार शाम कांवड़ियों के जत्थे पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे तीन कांवड़िये घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि एक किशोर के पत्थर फेंकने से विवाद हुआ।
गांव व्यौर के कांवड़ियों का जत्था रविवार शाम जल लेकर लौट रहा था। रास्ते में गांव औरंगाबाद माफी के अंदर दूसरे समुदाय के एक किशोर ने जत्थे पर पत्थर फेंक दिया। इससे राधेश्याम सिर में चोट लगने से घायल हो गए। यह देखकर साथी कांवड़िये आक्रोशित हो गए। उन्होंने किशोर को डांटकर भगा दिया। इससे आग बबूला हुआ किशोर परिजनों को बुला लाया। आसपड़ोस के लोग भी आ गए और भीड़ इकट्ठी हो गई। कुछ ही देर बाद भीड़ ने कांवड़ियों पर पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। पथराव में कांवड़िये रोहित व रामसिंह चोटिल हो गए। कांवड़ियों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इस बीच व्यौर गांव से भी काफी ग्रामीण औरंगाबाद पहुंच गए। इससे तनातनी बढ़ गई, मगर तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ा दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पूरी एहतियात बरती और कार्रवाई का आश्वासन देकर कांवड़ियों को शांत किया।
इसके बाद कांवड़िये चल गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। इंस्पेक्टर अशोक कंबोज ने बताया कि एक किशोर ने कांवड़ियों के जत्थे पर पत्थर फेंक दिया था, इससे एक कांवड़ियां घायल हुआ। बोले- पथराव की सूचना गलत है।