फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stolen cameras worth Rs 12 lakh recovered, two thieves arrested

Budaun News: चोरी गए 12 लाख के कैमरे बरामद, दो चोर गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2024 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Stolen cameras worth Rs 12 lakh recovered, two thieves arrested
सहसवान। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उनरैला निवासी पंकज कुमार ने 15 जून और गुन्नौर के सैजना निवासी बृजलाल ने 19 जून को सहसवान में कैमरों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर 12 लाख कीमत के सात कैमरे बरामद कर लिए। पुलिस ने घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन


पंकज ने बताया था कि थाना उझानी के गांव मुराबन नगला से शादी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के लिए सहसवान के गांव भमौरी राजपाल मौर्य की लड़की की शादी में आया था। शादी के कार्य की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने के बाद सुबह करीब 5.00 बजे काम करने वाले लड़के थोड़ी देर के लिए सो गए। इसी बीच दस लाख से अधिक कीमत के कैमरे चोरी हो गए।
विज्ञापन

थाना गुन्नौर के गांव सैजना निवासी बृजलाल पुत्र मोहन लाल ने 19 जून को भी सहसवान पुलिस को तहरीर देकर कैमरा चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को चोरों की भनक लग गई। बृहस्पतिवार सुबह को नाधा रोड सरसोता मंदिर से पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 12 लाख कीमत के चोरी गए कैमरे बरामद कर लिए। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम गुफरान उर्फ पार्टी पुत्र अंजार निवासी ग्राम खैरपुर खैराती थाना सहसवान और शाहरुख पुत्र छुट्टन निवासी मोहल्ला शहबाजपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed