फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sticks and sticks went on in the dispute of cricket match, stone pelting also took place in two sides

क्रिकेट मैच के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो पक्षों में पथराव भी हुआ

Mon, 07 Jun 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sticks and sticks went on in the dispute of cricket match, stone pelting also took place in two sides
कादरचौक। क्रिकेट मैच खेलने को लेकर पहले दो पक्षों के बीच ग्राउंड में मारपीट हो गई। इसके बाद गांव में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं और पथराव किया गया। इसमें छह से ज्यादा लोग घायल हुए। देर शाम तक एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

कादरचौक के गांव इस्माइलपुर में तीन दिन से क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। टूर्नामेंट में जीतने वाली टीम के लिए इनाम रखा गया है। रविवार दोपहर दो टीमों के बीच मैच चल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक पहुंच गया। वह किसी टीम का हिस्सा नहीं था। इसके बावजूद वह दो बॉल खेलने की जिद करने लगा। समझाने पर नहीं माना तो उसकी कहासुनी हो गई। इन लोगों ने युवक को पीट दिया। उसके बाद युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद अपने चार-पांच साथियों के साथ फिर मैदान में पहुंच गया। यहां दोनों पक्षों के बीच फिर से मारपीट हो गई। इसके बाद सभी चले गए। बाद में दोनों पक्षों के लोग गांव पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षाें के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के छह सात लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ऋषिपाल ने बताया कि दोनों पक्ष की गलती लग रही है। एक पक्ष की अफसरी पत्नी रईसुल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed