फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Staying united will enhance the identity of society: Alankar

एकजुट रहने से बढ़ेगी समाज की पहचान : अलंकार

Sat, 25 Apr 2026 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 25 Apr 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Staying united will enhance the identity of society: Alankar
उझानी में श्री ब्राह्मण समाज के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते राष्ट्रीय अ​धिकार मोर्चा के अध्य - फोटो : Family
उझानी। श्री ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि आपस में एकजुट रहने से ही पहचान बढ़ेगी।
विज्ञापन

पंडित भगवान दास पैलेस में ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे हुई। पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक की अध्यक्षता में सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (आरएएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री ने सामाजिक स्तर पर विचार रखे। कहा कि ब्राह्मण समाज को निशाना बनाकर कुछ लोग अनर्गल बातें करते हैं। दलित उत्पीड़न के नाम पर भी ब्राह्मण समाज के लोगों को परेशान किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को कोई ऐसा संगठन बनाना चाहिए जो बूथ स्तर तक मजबूत हो। उसी के बैनर तले अपने अधिकार की आवाज भी बुलंद की जा सकती है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक स्तर पर मजबूत रहने की सलाह दी।आयोजक समिति के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा, गोपीबल्लभ शर्मा, मुकेश शर्मा और मोनू शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर उपेंद्र शर्मा, प्रवेश शर्मा, राहुल शंखधार, आकाश शर्मा, राहुल दुबे, कमल शर्मा रहे। संचालन ज्ञानेश्वर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed