फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   State College Deviates Fourth Class

राजकीय कॉलेज से हटेंगे फोर्थ क्लास

Thu, 14 May 2015 07:36 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 14 May 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन

जिले में हाल में शुरू हुए नए राजकीय इंटर और हाईस्कूल विद्यालयों में व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भेजे जाने पर विचार करते हुए डीआईओएस ने बुधवार को निर्देश जारी किए हैं। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज और बिसौली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हटाते हुए इन स्कूलों में भेजा जाएगा ताकि व्यवस्था सुचारू हो सके।

विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में कई स्कूल उच्चीकृत होकर राजकीय हाईस्कूल और राजकीय इंटर कॉलेज के रूप में शुरू हुए हैं। यहां व्यवस्था के तहत शिक्षकों को लगाया गया है ताकि शिक्षण सत्र शुरू कराया जा सके। वहीं यहां की व्यवस्था के लिए एक-एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी लगाने पर विचार किया गया है। बुधवार को डीआईओएस वीना यादव ने जहां सबसे ज्यादा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं वहां की सूची मांगी तो जीआईसी बदायूं और जीजीआईसी बिसौली में सबसे अधिक संख्या पाई गई। लिहाजा यहां से चार-चार कर्मियों को हटाते हुए स्कूलों में भेजने जाने के लिए निर्देश दिए हैं। डीआईओएस यादव ने बताया कि शुरू हुए स्कूलों में से किसी में एक तो किसी में दो शिक्षक हैं। जहां परेशानी हैं। इसलिए एक-एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी को भी लगाया जा रहा है, ताकि व्यवस्था सुचारू रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed