फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stand entered dumper Bike , a death

खड़े डंपर में घुसी बाइक, एक की मौत

Sat, 06 Jun 2015 08:53 PM IST
Dhgwan
Dhgwan Updated Sat, 06 Jun 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
Stand entered dumper Bike , a death

रोड किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। हादसे में एक युवक वीरेश की मौत हो गई और बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शुक्रवार रात एक बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर हुआ।

विज्ञापन

जरीफनगर थाने के गांव रसूलपुर कला निवासी वीरेश (26) पुत्र विजयपाल, ललतेश (25) पुत्र कर्रु और इंद्रपाल (26) सहसवान के गांव सिलहरी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। तीनों रात में एक बजे वहां से गांव लौट रहे थे। रास्ते में अजीजपुर चौराहे के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में उनकी बाइक पीछे से घुस गई। इसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। गश्त कर रही पुलिस टीम ने एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भेजा। वीरेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि वीरेश को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। वीरेश की मौत से उसकी पत्नी सुखदेवी बेसुध है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed