फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stadium trainees won the final match of hockey

Budaun News: स्टेडियम ट्रेनीज ने जीता हॉकी का फाइनल मैच

Fri, 30 Aug 2024 05:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 30 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Stadium trainees won the final match of hockey
स्पोर्ट्स स्टेडियम हॉकी का मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
बदायूं। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज और लार्ड कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल के बीच में फाइनल मैच खेला गया। स्टेडियम ट्रेनिज की टीम ने 4-2 से मैच अपने नाम कर लिया। डीएम निधि श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस के मौके पर प्रतियोगिता का आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें मदर एथीना स्कूल, लार्ड कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल, चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज और स्टेडियम ट्रेनिज की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी-अपनी जगह पक्की की। पहला सेमीफाइनल मदर एथीना स्कूल और लार्ड कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल के बीच में हुआ।
विज्ञापन

इसमें लार्ड कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने शुरू से ही अपनी पकड़ मजबूत रखी, जो अंत तक कायम रही। उसने 5-2 से यह मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज और स्टेडियम ट्रेनीज के बीच में हुआ। इसमें स्टेडियम ट्रेनीज के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनिज और लार्ड कृष्णा इंटर नेशनल स्कूल के बीच में खेला गया। मैच की शुरुआत में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काफी समय तक एक भी प्वाइंट नहीं होने दिया। अंत तक आते-आते स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने यह मैच 4-2 से अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप क्रीड़ाअधिकारी नाजिया बेगम, एथलेटिक्स संघ सचिव परवेज गाजी, व्यायाम खेल शिक्षक रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed