फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stadium Trainees team won in both boys and girls categories.

Budaun News: स्टेडियम ट्रेनीज टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में किया कब्जा

Sat, 08 Nov 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Stadium Trainees team won in both boys and girls categories.
बदायूं। भारतीय हॉकी खेल के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला हॉकी संघ एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय बालक व बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के मुकाबले में पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने मदर एथिना पब्लिक स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 4–0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में प्रांजल बेल फेयर सोसाइटी रोमांचक मुकाबले में उच्च माध्यमिक विद्यालय बहेड़ी को 3-2 से मात दी।
विज्ञापन

फाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रांजल बेल फेयर सोसाइटी को 4–1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। इसी तरह बालिका वर्ग के मुकाबले के पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज ने उच्च माध्यमिक विद्यालय बहेड़ी को 2–1 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में समग्र विकास संस्थान ने प्रांजल बेल फेयर सोसाइटी को 3–2 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र विकास संस्थान को 3–1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समग्र विकास संस्थान के संस्थापक राजकुमार की अध्यक्षता में हुआ। उनके साथ जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, जिला सचिव मधुकर मिश्रा एवं ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डा. इस्माइल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष इकबाल, क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, उप क्रीड़ाधिकारी नाजिया बेगम, प्रशिक्षकगण एवं खेल कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed