{"_id":"64c56817ea87d279db0e0816","slug":"stabbing-firing-on-teasing-a-teenager-in-muharram-procession-badaun-news-c-123-1-sbly1004-1811-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुहर्रम के जुलूस में किशोरी छेड़ने पर चाकूबाजी, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुहर्रम के जुलूस में किशोरी छेड़ने पर चाकूबाजी, फायरिंग
विज्ञापन
- दो समुदाय के बीच का मामला, दो लोग घायल
- मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलड़िया (बदायूं) । मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मचलई में शनिवार रात किशोरी छेड़ने को लेकर विवाद हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने चाकूबाजी और फायरिंग की, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
ग्राम मचलई में शनिवार को ताजिये दफन किए गए। इस दौरान एक फौजी के खेत से निकलने के दौरान उसकी फसल चौपट हो गई। पुलिस का ध्यान इसी ओर रहा। इधर, देर रात किशोरी छेड़ने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिससे मामला गरमा गया।
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक पक्ष के अमित को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना में जशोदा पुत्री मुन्नालाल, उसकी मां, राजकुमार, ओमेंद्र भी घायल हो गए। दूसरे समुदाय के मैकू ने भी चाकू मारने का आरोप लगाया है। इस दौरान गांव में पथराव और फायरिंग होने की भी सूचना है। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ शक्ति सिंह भी पहुंचे। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि बच्चों-बच्चों में विवाद हो गया था। मामला सुलझ गया है। पूरी तरह शांति है।