फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP from Budaun to Kcla Seen Kanwar Yatra route

एसएसपी ने बदायूं से कछला तक  देखा कांवड़ यात्रा का रूट

Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 14 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सावन महीना में कछला गंगाघाट पर उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब
बरेली-मथुरा हाइवे पर विशेष सतर्कता रखने का निर्देश

 सावन महीना में शुरू होने वाली कावंड़ यात्रा से पहले व्यवस्थाओं और सुविधाओं को लेकर एसएसपी सुनील सक्सेना बृहस्पतिवार को कछला गंगाघाट पर पहुंचे। उन्होंने बदायूं से कछला तक रूट का भी जायजा लिया। हाइवे पर रूट डायवर्जन से जुड़े प्वाइंट भी देखे। कोतवाली में उन्होंने पुलिस कर्मियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए। 
एसएसपी सुनील सक्सेना ने कोतवाली परिसर में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक के दौरान पुलिस की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कोतवाल समेत कछला पुलिस चौकी इंचार्ज से उन्होंने भीड़भाड़ वाले घाटों के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को पुलिस से जुड़ी किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। अभी तय कर लिया जाए कि बरेली-मथुरा हाइवे पर कहां-कहां प्वाइंट बनाकर पुलिस फोर्स तैनात किया जाना है। ज्यादा भीड़ वालों दिनों में हाइवे पर रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कांवड यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा का भी ख्याल रखने के निर्देश दिए। खासकर कछला सबे और उझानी बाजार में संदिग्धों पर नजर रखी जाए। कांवड़ यात्रा के दौरान अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। बाद गंगाघाट पर पहुंचे एसएसपी ने पिछले साल की व्यवस्थाओं को लेकर घाट पर मौजूद लोगों से बातचीत की। बता दें कि कावंड यात्रा सावन महीना से शुरू होती है। प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को हजारों की संख्या में कांवड़िया धूमधड़ाके के साथ शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
डीजे साउंड सिस्टम पर रहेगा प्रतिबंद
उझानी। रूट के निरीक्षण कर एसएसपी के जाने के बाद कोतवाल गोपींच्रद यादव ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं की जाएगी। पुलिस अफसरों का निर्देश है कि कांवड़ियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर डीजे साउंड सिस्टम नहीं बजना चाहिए। वह यात्रा शुरू होने से पहले कोतवाली में शांति और सद्भावना के मुद्दे पर नागरिकों के साथ राय मशविरा भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed