फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSO removed three months ago is working in sub-centre, investigation team formed

Budaun News: तीन माह पहले हटाया गया एसएसओ उपकेंद्र में कर रहा काम, जांच टीम गठित

Mon, 28 Jul 2025 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
SSO removed three months ago is working in sub-centre, investigation team formed
बदायूं। कचहरी उपकेंद्र से बिजली सप्लाई होने के कारण एक लाइनमैन झुलस गया था। इसी उपकेंद्र में घटना के समय तीन माह पहले हटाया गया एसएसओ उपकेंद्र में काम कर रहा है। मामला सामने आने के बाद अधिशाषी अभियंता की ओर से दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

कचहरी विद्युत उपकेंद्र के पास शनिवार देर शाम लाइनमैन शीलेंद्र हाईटेंशन तार की मरम्मत कर रहे थे। उस समय शटडाउन था, लेकिन अचानक शटडाउन वापस ले लिया गया। इससे शीलेंद्र करंट से झुलस गए। साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। रविवार को पता चला कि तीन माह पहले कंपनी की ओर से हटाए गए एसएसओ उपकेंद्र में घटना के वक्त मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने ने ही शटडाउन वापस ले लिया था। अधिकारियों के जानकारी में आने के बाद मामले की जांच के लिए एसडीओ मनोज कुमार और सुमित की संयुक्त टीम गठित कर दी है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि उपकेंद्र में हटाए गए एसएसओ से काम किए जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा लाइनमैन झुलसने के मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय एसडीओ की टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed