{"_id":"645d412933bae8ab42080724","slug":"ssb-guarded-the-most-sensitive-booths-badaun-news-c-4-1-151863-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अतिसंवेदनशील बूथों पर रहा एसएसबी का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अतिसंवेदनशील बूथों पर रहा एसएसबी का पहरा
विज्ञापन
- डीएम-एसएसपी लेते रहे हालातों का जायजा, बूथों के बाहर जमा नहीं होने दी गई भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले में सभी पोलिंग बूथों पर पुलिस-पीएसी का सख्त पहरा रहा। अतिसंवेदनशील बूथों पर एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया। पोलिंग बूथों के बाहर पुलिस ने भीड़ नहीं जुटने दी। डीएम मनोज कुमार, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह मतदान केंद्रों पर भ्रमण कर हालातों का जायजा लेते रहे।
बृहस्पतिवार को निर्धारित समय से मतदान शुरू हुआ तो कई केंद्रों पर एक साथ भीड़ जमा हो गई। इस पर मतदाताओं को लाइन में लगने को कहा गया। इसके बाद जो लोग बेवजह पोलिंग बूथों के बाहर खड़े थे उनको वहां से हटा दिया गया। सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से सभी मतदान केंद्रों पर पांच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस-पीएसी के अलावा एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया था। जवानों ने मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन कराते हुए भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया। किसी स्थान पर कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी संबंधित मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
चुनाव प्रेक्षक प्रेमप्रकाश सिंह ने भी कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। चुनाव के दौरान कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम पूरे दिन संचालित रहा। कंट्रोल रूम प्रभारी चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण तत्काल करवाया गया।