फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sports person selected for taiquando

स्टेट ताइक्वांडो के लिए खिलाड़ियों का चयन

Sat, 31 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 31 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
sports person selected for taiquando
26 अप्रैल से 7 मई तक प्रदेश में विभिन्न जगह ट्रायल लिए जाएंगे।
अलीगढ़ में दो जनवरी से शुरू होने वाली प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए शनिवार को पंजाबी बारातघर के इंडोर हॉल में ट्रॉयल के जरिए छात्र और छात्रा वर्ग की खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और कोच अजयपाल सिंह की मौजूदगी में अलग-अलग वर्ग के खिलाड़ियों ने ट्रॉयल में हिस्सा लिया। बालिका सब जूनियर वर्ग में 22 से 24 किलोग्राम में रीता कश्यप, 26 से 29 किलोग्राम में तनीशा गुप्ता, 35 से 38 किलोग्राम में शिल्पी का चयन किया गया। कैडेट बालिका वर्ग में अंडर 41 किलोग्राम में मौसमी, 44 किलोग्राम में अंजलि यादव, 47 किलोग्राम में रूपल, 51 किलोग्राम में प्रगति शाक्य और सीनियर बालिकाओं में अंतिमा सोलंकी, निशा बी, निहारिका ने प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका पाया। सब जूनियर बालक वर्ग के 23 से 25 किलोग्राम में अभय दास, 26 से 29 किलोग्राम में वंश कुमार, 32 से 35 किलोग्राम में मृत्य़ुंजय माहेश्वरी और अरनव राज शर्मा, कैडिट बालक में अंडर 35 किलोग्राम में निशांत गुप्ता, 37 किलोग्राम में अब्दुल आयान, 49 किलोग्राम में शुभरथ शर्मा और 57 किलोग्राम में वीकेश यादव ने स्थान पाया। सीनियर बालक वर्ग में ललित यादव और लव बब्बर को चुना गया। ट्रॉयल के दौरान अनमता खांन, प्रियंका गुप्ता, निशा कुमारी, विमला शर्मा, प्रदीप कुमार, रूपम शर्मा, कल्पना शर्मा, पल्लवी, वर्षा साहू और ममता यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान कोच अजयपाल सिंह चयनित खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed