{"_id":"621775d1a4d3a310297d33c5","slug":"sports-badaun-news-bly4764134185","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लो साइकिल रेस में यशिका और आयुष को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लो साइकिल रेस में यशिका और आयुष को पहला स्थान
विज्ञापन
एस्सल ओडियन स्कूल में स्लो साइकिल रेस में शामिल प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में चल रहे सांस्कृतिक और खेलकूद सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को स्लो साइकिल रेस में बच्चों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 60 से अधिक बच्चे जुटे। बालिका वर्ग में यशिका सचदेवा और बालकों में आयुष पाल ने प्रथम स्थान पाया।
स्लो साइकिल रेस शुरू होने से पहले जेसीआई इंडिया के नेशनल ट्रेनर सुधांशु गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने बच्चों को रेस के नियमों के बारे में भी जानकारी दी। तान्या और आध्या की देखरेख में प्रतिभागियों ने स्लो साइकिल चलाई। बालिका वर्ग में यशिका सचदेवा ने प्रथम स्थान पाया। गीत अदलक्खा उप विजेता रहीं। बालक वर्ग में आयुष पाल अव्वल और यशवीर सिंह को उप विजेता घोषित किया गया।
प्रतिभागियों में तनुष्का, प्रतिज्ञा, प्रांजली गुप्ता, प्रतिभा, शिखा सचदेवा, रिया मिश्रा, अंशिका शर्मा, अभय, अंकित, आयुष, शशांक, समीर, शिवांश, हर्षवर्धन, लव, हर्षित, शौर्य प्रताप समेत प्रतिभागियों ने चार चरणों में हिस्सा लिया। खेलकूद संयोजिका काजल श्रीवास्तव ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य विमल सिंह, को-आर्डिनेटर प्रिया सक्सेना, पूजा शर्मा, कोमल, चारू, शिवानी, दीपक आदि का सहयोग रहा। संवाद