{"_id":"61e41a66fb926854282d7c7b","slug":"sports-badaun-news-bly4726766192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली, बगरैन, संभल और आंवला की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली, बगरैन, संभल और आंवला की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन
बगरैन में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगरैन (बदायूं)। खुसरो क्रिकेट कप के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैचों के बाद बिसौली, बगरैन, संभल व आंवला की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं। 18 जनवरी को फाइनल खेला जाएगा।
सातवें खुसरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरा क्वार्टर फाइनल ओपी सिंह इंटर कॉलेज बगरैन व आरएस पैरा मेडिकल कॉलेज आंवला के बीच खेला गया। बगरैन टीम के कप्तान सुरजीत ने टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर मे 10 विकट पर 93 रन बनाए। इसमें सुरजीत ने 25 तथा विक्की ने 15 रन की पारी खेली। आंवला के गेंदबाज विकल ने पांच, सचिन तथा सोनू ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंवला टीम ने 13 ओवर मे 6 विकेट पर 94 रन बनाए। चार विकेट से आंवला टीम जीत गई, मैन आफ द मैच विकल को दिया गया ।
चौथा क्वार्टर फाइनल संभल क्रिकेट क्लब संभल तथा सैय्यद डिग्री कॉलेज सैदपुर के बीच खेला गया। संभल के कप्तान राजकुमार ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर मे 5 विकेट पर 157 रन बनाए। इसमें नौशाद ने 69 व रिहान ने 28 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में सैदपुर की टीम 130 रन पर ऑल आउट हो गई। संभल 27 रन से जीतकर सेमी फाइनल में पहुंच गया। नौशाद को शानदार पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
अंपायरिग राशिद खान तथा कुलदीप दिवाकर, स्कोरिंग हरिकेश सिंह ने की। अब पहला सेमीफाइनल बिसौली तथा बगरैन तो दूसरा सेमीफाइनल संभल तथा आंवला के बीच 17 जनवरी को खेला जाएगा। साथ ही 18 जनवरी को फाइनल होगा। मैच के दौरान ओमपाल सिंह, राजकमल चौहान, सुमित मौर्या, सुरजीत चौहान व राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद