{"_id":"61e31e0920ecf0434e4ce35a","slug":"sports-badaun-news-bly4726533148","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : बिसौली और बगरैन ने सेमी फाइनल में जगह बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : बिसौली और बगरैन ने सेमी फाइनल में जगह बनाई
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगरैन (बदायूं)। खुसरो डिग्री कॉलेज मैदान पर चल रहे खुसरो क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में बिसौली और बगरैन की टीमों ने जगह बना ली है। शनिवार को बिसौली- बरौलिया और वजीरगंज-बगरैन के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए।
पहला क्वार्टर फाइनल बिसौली क्रिकेट क्लब और सिद्धबाबा इंटर कॉलेज बरौलिया के बीच खेला गया। बिसौली ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। बिसौली की और से जुबैर ने 50, हिमांशु उपाध्याय ने 21 जुनैद ने 19 रन की पारी खली। बरौलिया के सोनू ने तीन और राहुल ने दो विकेट लिए। जीत के लिए 141 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरौलिया की टीम 15 ओवर मे 105 रन पर ऑल आउट हो गयी। सौरभ ने 29 की पारी खेली। बिसौली के गेंदबाज अजहर ने पांच, जुनैद ने तीन विकेट लिए। बिसौली ने 35 रन से जीतकर सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली।
दूसरा क्वार्टर फाइनल आरवी इंटर कॉलेज वजीरगंज और ओपी सिंह इंटर कॉलेज बगरैन के बीच खेला गया। बगरैन के कप्तान अरशद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 12 ओवर मे 10 विकट के नुकसान पर 63 बनाए। शारिक ने 13 रन की पारी खेली। वजीरगंज के शिवम ने तीन, गौरव ने चार, सौरभ ने दो विकेट लिए। वजीरगंज की शुरुआत खराब रही। दो ओवर में दो रन के स्कोर पर दो विकेट गिर गए। 10 ओवर में 41 रन के स्कोर पर पूरी टीम आउट हो गई। बगरैन ने 22 रन से मैच जीतकर सेमी फाइनल में जगह बना ली। मैन ऑफ द मैच आसिफ को चुना गया। अंपायरिंग सुरजीत चौहान, योगेश चौहान और स्कोरिंग हरिकेश सिंह ने की। संवाद