फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sport

बालिकाओं में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज का रहा दबदबा

Fri, 27 Sep 2019 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:37 AM IST
विज्ञापन
sport
बदायूं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 65 वीं जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को खिलाड़ियों ने ऊंची और लंबी कूद, भाला फेंक, दौड़ आदि स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। बालिकाओं में भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज उझानी की छात्राओं का दबदबा रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस राममूरत ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों में भी रुचि दिखानी चाहिए, ताकि उनका मानसिक के साथ शारीरिक विकास भी बेहतर ढंग से हो सके। इस मौके पर मुन्नालाल इंटर कॉलेज वजीरगंज के प्रधानाचार्य/आयोजक पुष्पदेव भारद्वाज, जनपदीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंहदीरत्ता, पूर्व प्रधानाचार्य विष्णु प्रकाश मिश्र, आरएल शर्मा, बीना कोचर, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को सीनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में प्रगति और निहारिका (भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी), कंचन-पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बदायूं, सीनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में छाया (त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज, आसफपुर), करिश्मा (भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज), कमललता (केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालिका 3000 मीटर दौड़ में छाया (त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज), स्वाति और करिश्मा (भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज), सीनियर बालिका लंबी कूद में शशिबाला (भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज), रिया राठौर (केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज), सोनम पाल (राजा राम महिला इंटर कॉलेज, सीनियर बालिका ऊंची कूद में प्रियंका पटेल और रिया राठौर (केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज), उमा भारती-राजाराम महिला इंटर कॉलेज, सीनियर बालिका शार्ट पुट में प्रिया (भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज), प्रियंका पटेल (केएम इंटर कॉलेज), मंतशा (राजाराम महिला इंटर कॉलेज), सीनियर बालिका डिस्कस थ्रो में प्रिया (भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज), प्रियंका पटेल (केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज), वंदना (राजाराम महिला इंटर कॉलेज), जूनियर बालिका 100 मीटर दौड़, छाया (भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज), माधुरी (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज), संध्या (पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज), जूनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में अनीता (भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज), पूजा यादव और भारती (पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज) क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। जूनियर बालिका 3000 मीटर दौड़ में हर्षी (राजाराम महिला इंटर कॉलेज), अनीता और निशा (भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
सीनियर बालक 3000 मीटर दौड़ में योगेश कुमार (एनए इंटर कॉलेज), पुनीत (संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज, गंगोला), अर्जुन मौर्य (त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज), सीनियर बालक 1500 मीटर दौड़ में योगेश कुमार (एनए इंटर कॉलेज), पुनीत (संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज), रजनेश कुमार (आरती यादव शिक्षा निकेतन, बिल्सी), सीनियर बालक 800 मीटर दौड़ में योगेश कुमार (एनए इंटर कॉलेज), रजनेश कुमार (आरती यादव शिक्षा निकेतन), अमित कुमार (मदनलाल इंटर कॉलेज, बिसौली) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर बालक 3000 मीटर दौड़ में रामखिलाड़ी यादव (मदनलाल इंटर कॉलेज), मुकेश कुमार (राधेलाल इंटर कॉलेज, कछला), अंकित पाल (हरविलास इंटर कॉलेज, उझानी), जूनियर बालक लंबी कूद में कमल मिश्रा (केएम इंटर कॉलेज, इस्लामनगर), शोभित यादव (प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान), आशीष (एसके इंटर कॉलेज), जूनियर बालक ऊंची कूद

में सुखपाल (प्रमोद इंटर कॉलेज), विनय कुमार सिंह (मदनलाल इंटर कॉलेज), अर्जुन सिंह (सत्यदेव शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल, बनगवां) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed