फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Speeding car hits bike; two injured.

Budaun News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग घायल

Tue, 11 Aug 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hits bike; two injured.
बदायूं। घाटियारी गांव से दसवां संस्कार में शामिल होकर बाइक से अपने गांव भगवतीपुर लौट रहे दो लोगों को सोमवार की रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी विद्याराम (32) और छात्रपाल (55) घाटियारी गांव में दसवां संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। कार चालक को हिरासत में ले लिया गया हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed