{"_id":"68b89e72d22ed7e36e03db1d","slug":"special-train-will-run-from-mumbai-to-kathgodam-badaun-news-c-123-1-bdn1012-146285-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मुंबई से काठगोदाम तक चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मुंबई से काठगोदाम तक चलेगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन
बदायूं। त्योहार पर घर आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बदायूं समेत पूरे पश्चिमी यूपी और कुमाऊं क्षेत्र के लिए राहत भरी घोषणा की है। मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन की अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन मुंबई से 31 दिसंबर तक हर बुधवार और काठगोदाम से 1 जनवरी 2026 तक हर बृहस्पतिवार को संचालित होगी।
खासकर बदायूं के यात्रियों को इस ट्रेन से सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन बरेली और मथुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर भी ठहरेगी। ट्रेन 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम विशेष ट्रेन मुंबई सेंट्रल से हर बुधवार सुबह 11:00 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। रास्ते में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, मथुरा जंक्शन, बरेली जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल विशेष एक्सप्रेस काठगोदाम से हर बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -
बदायूं के यात्रियों को होगा लाभ
मुंबई और बदायूं के बीच सीधा रेल संपर्क न होने के कारण यात्रियों को अक्सर अन्य ट्रेनों में चढ़ने-उतरने की परेशानी होती है। अब इस ट्रेन के बरेली और मथुरा जैसे ठहराव से बदायूं के यात्रियों को टिकट मिलने और यात्रा पूरी करने में आसानी होगी।