{"_id":"585fd46c4f1c1b8740eeb0d5","slug":"special-prayers-were-held-in-churches-run-day-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरजाघरों में हुईं विशेष प्रार्थनाएं, दिनभर चला जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरजाघरों में हुईं विशेष प्रार्थनाएं, दिनभर चला जश्न
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
गिरजाघरों में हुईं विशेष प्रार्थनाएं, दिनभर चला जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैरी क्रिसमस-मैरी क्रिसमस बोलकर दी बधाई
शहर में रविवार को क्रिसमस-डे की धूम रही। इसाई समाज के लोगों ने प्रभु यीशु का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। वहीं एक दूसरे को बधाइयां दीं। युवतियों ने एक दूसरे को गले मिलकर खुशियों का इजहार किया तो युवतियों ने सहेलियों को केक खिलाकर व चुंबन देकर खुशियां बांटी। चर्च में पादरियों ने प्रार्थना कराकर बाइबिल का संदेश दिया। कैरल सांग गाए गए। कलिसियों ने प्रभु का स्मरण किया। चर्च परिसर में लगे मेले जैसे माहौल में हर कोई सराबोर नजर आया। पूरे दिन जश्न का माहौल रहा।
क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर ही शहर के एमरी, मैथॉडिस्ट, कैथॉलिक व क्राइस्ट आदि गिरजाघरों को लाइटिंग, झालरों, फूलों आदि से रोशन कर दिया गया था। रात के 12 बजते ही समुदाय के लोगों ने प्रार्थनाएं कीं। वहीं मिड नाइट सर्विस के दौरान पादरियों ने बाइबिल का संदेश दिया। बताया कि प्रभु ने ही पाप और पुण्य की पहचान कराई। बताया कि परमशक्ति होती है। रविवार को प्रात: से ही मैरी क्रिसमस-मैरी क्रिसमस बोलकर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। समुदाय के लोगों ने चर्च पहुंचकर प्रार्थना की। प्रभु जीजस से अपनी व परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह करीब साढे़ दस बजे जिले के तमाम चर्चों में पादरियों ने विशेष प्रार्थना कराई। सेंट्रल मैथॉडिस्ट चर्च में पादरी सचिन रॉबिंसन ने संचालन करते हुए प्रभु की आराधना कराई। प्रभु यीशु मसीह के जन्म के गीतों को गाकर चर्च के सदस्यों ने परमेश्वर की महिमा बताई। कैथॉलिक में भी पादरी ने प्रार्थना कराईं। एमरी चर्च में फादर फ्रांसिस डेविड ने प्रभु की महिमा का बखान किया।
-----
सेंटा क्लॉज ने बच्चों को बांटे उपहार
बदायूं। क्रिसमस-डे पर चर्च में जैसे ही सेंटा क्लॉज पहुंचे, तो बच्चे खुशी से झूम उठे। उनके पास उछलकूद करते हुए पहुंचे बच्चों ने उपहार की डिमांड की। सेंटा क्लॉज ने बच्चों को टॉफी, पेन, बॉल आदि गिफ्ट दिए। बच्चे खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
--------------
सेल्फी का भी रहा क्रेज
बदायूं। क्रिसमस डे पर जहां एक दूसरे को बधाइयों दी जा रही थीं। वहीं मोबाइल से सेल्फी का क्रेज भी कम नहीं था। काफी समय बाद एक जगह एकत्र हुए लोगों ने मिलते हुए बीते पल भी सांझा किए। वहीं सेल्फी भी खूब खींची। युवा वर्ग में सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिला। ग्रुप फोटो भी कराए।
--------------
घरों में पकायए लजीज व्यंजन
बदायूं। क्रिसमस पर घरों में लजीज व्यंजन तैयार किए गए। हालांकि केक पहली पंसद रहा। खास-रिश्तेदारों को भी खाने की दावत पर बुलाया गया। समाज के लोगों के घरों में पूरे दिन लजीज व्यंजनों की खुश्बू रही।
------------------
क्रिसमस पर बच्चों को उपहार बांटे
क्रिसमस पर सर्च खिलौना बैंक के सदस्यों ने गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों के बच्चों के बीच जाकर पर्व मनाया। खिलौने बांटे। साथ ही बच्चों के साथ खूब मस्ती की। इस मौके पर संस्थापक डॉ. सोनरूपा, मंजुल शंखधार, श्याम शर्मा, अंजू शर्मा, शालिनी शर्मा, वीना, मधु, राकेश, अनुप्रभा, बबिता रस्तोगी, कुसुम रस्तोगी, शैली कोहली आदि मौजूद रहे।
ओरेटर संस्था के अध्यक्ष अमन शर्मा तथा सेंटा क्लॉज के रूप में रोहित कुमार ने बच्चों को उपहार बांटे। इस अवसर पर निष्ठा कौशिक, श्रद्धा सक्सेना, महेश गुप्ता, सोनाली सक्सेना, मनोज तोमर, समीर, योगेश, ललित शाक्य, हरिंदर कुमार, अनुज पाल, धन्नू, छोटू तमाम लोग मौजूद रहे। इधर, मानव सेवा संस्थान की ओर से संचालित श्री बांके बिहारी कन्या पीजी महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने कटोरी देवी बाल गृह में रह रहे बच्चों को ऊनी वस्त्र एवं उपहार बांटे। मुख्य अतिथि सीओ अभिषेक यादव व अध्यक्ष एसएन गोयल तथा प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने 21 बच्चों को जैकेट्स आदि दिए। एनएसएस इकाई ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां भी बांधा।