{"_id":"07bd469c43c85e778be4c2e1c6baf8d2","slug":"special-children-s-education-brainstorm-on-mainstream-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष बच्चों की शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष बच्चों की शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर मंथन
badaun
Updated Thu, 21 May 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में सर्व शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा की ओर से विशेष बच्चों के संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीआईओएस वीना यादव ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। लेखाधिकारी आर के एलहैंस भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विभिन्न विद्यालयों से आए विशेष बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा उनके साथ आए शिक्षकों ने विकलांगता के कारण पिछड़े तथा शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित छात्राओं की समस्याओं के निदान के लिए अपने-अपने विचार रखे। राजकीय विद्यालयों से उपस्थित प्रधानाचार्यों ने अपने-अपने विचार रखे। विशेष बच्चों की योग्यता में निखार लाने के लिए अपने-अपने अनुभवों को रखा। कार्यक्रम की अगली शृंखला में मूकबधिर बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की। जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिषदीय बच्चों की सूची प्राप्त होने पर उक्त बच्चों का प्रवेश कक्षा नौ में प्रत्येक राजकीय/सहायता प्राप्त विद्यालयों में कराया जाएगा। मुख्य अतिथि डीआईओएस यादव ने उपस्थित विशेष बच्चों को आशीर्वाद देकर उनका गौरव बढ़ाया। इस मौके पर पूरा स्टाफ मौजूद रहा। संचालन शचि गुप्ता ने किया।
विज्ञापन