{"_id":"697917280aa510e8dd0c309c","slug":"special-campaign-days-will-be-held-on-january-31st-and-february-1st-badaun-news-c-123-1-bdn1036-155943-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 31 जनवरी व एक फरवरी को होंगे विशेष अभियान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 31 जनवरी व एक फरवरी को होंगे विशेष अभियान दिवस
विज्ञापन
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण करते डीएम। स्रोत- सूचना विभाग
बदायूं। जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत डीएम अवनीश राय ने मंगलवार को विकास खण्ड उझानी स्थित नगर पालिका क्षेत्र तथा प्राथमिक विद्यालय नरैनी, विकास खण्ड सहसवान सहित विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत 31 जनवरी एवं एक फरवरी को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने, संशोधन कराने तथा त्रुटियों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 06 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च को किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान डीईओ ने प्रारूप-6, 7 व 8 सहित अन्य आवश्यक प्रपत्रों की उपलब्धता व प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और प्रत्येक आवेदन का निस्तारण पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली एवं विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान साप्ताहिक दावे व आपत्तियों का विवरण एनआईसी बदायूं की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।