{"_id":"589613524f1c1b953fe8215f","slug":"sp-stronghold-of-bjp-modi-mantra-funkenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के गढ़ में भाजपा का मंत्र फूंकेंगे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के गढ़ में भाजपा का मंत्र फूंकेंगे मोदी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 को बदायूं में दातागंज तिराहा पर होगी जनसभा, भाजपाई जुटे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को बदायूं में जनसभा को संबोधित करने आएंगे। उनके कार्यक्रम को प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद शनिवार को भाजपाइयों ने जनसभा के लिए तैयारी शुरू कर दी।
बदायूं में मोदी की जनसभा दातागंज तिराहा पर मैदान में होगी। शनिवार को यहां पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने पार्टी नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल जाकर देखा। अशोक कटारिया के साथ चित्रकूट से सांसद सीपी जोशी और युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव भी पहुंचे। इस मौके पर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी वागीश पाठक, पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला प्रभारी कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, हरप्रसाद सिंह पटेल, चेयरमैन दातागंज राजीव गुप्ता, जिला महामंत्री शरदेंदु पाठक आदि मौजूद रहे।