फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP MLA Ashutosh, former BSP candidate Rachit Gupta surrendered in court

Budaun News: सपा विधायक आशुतोष, पूर्व बसपा प्रत्याशी रचित गुप्ता ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Fri, 25 Aug 2023 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 25 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
SP MLA Ashutosh, former BSP candidate Rachit Gupta surrendered in court
बदायूं। विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना के दौरान हंगामे के मामले में बिसौली के सपा विधायक आशुतोष मौर्या और दातागंज विधानसभा सीट के पूर्व बसपा प्रत्याशी रचित गुप्ता ने अभियुक्त के तौर पर बृहस्पतिवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहां दोनों को कस्टडी में ले लिया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

मतगणना मंडी समिति परिसर में हुई थी। थाना सिविल लाइंस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक बिसौली विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर श्यामवीर सिंह मतगणना स्थल पर पहुंचे तो मंडी समिति की गेट पर दो-ढाई सौ अज्ञात लोगों ने गाड़ी को रोककर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पुलिस की विवेचना के दौरान आशुतोष मौर्या, रचित गुप्ता, कैप्टन अर्जुन यादव, आशीष यादव, हिमांशु यादव और मोहम्मद रिजवान के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विधायक आशुतोष मौर्या और रचित गुप्ता ने कोर्ट में समर्पण किया। साथ ही जमानत के लिए अर्जी दी गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन लीलू ने सहायक अभियोजन अधिकारी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता जगत सिंह यादव के तर्क सुने। कोर्ट ने आशुतोष मौर्या और रजत गुप्ता को 25-25 हजार रुपये के दो जमानती और 25 हजार रुपये के निजी मुचलके दाखिल करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed