फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP gave ticket to banvari singh

सपा ने बनवारी सिंह पर ही जताया भरोसा

Tue, 02 Feb 2016 07:00 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 02 Feb 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
SP gave ticket to banvari singh
विधान परिषद के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सबसे पहले सत्तारूढ़ दल ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। जिले से पहले ही जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। हुआ भी वही, टिकट उनको ही मिला। पिछली बार बसपा की सरकार होने के कारण जितेंद्र यादव ने फतह हासिल कर ली थी। इस बार सपा की सरकार है। इस चुनाव को सत्ता से जोड़कर देखा जाता है, सो बनवारी सिंह की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। जहां तक जितेंद्र यादव के मैदान में उतरने का सवाल है, सो बसपा से उनका पत्ता कट चुका है। ऐसे में वह किस दल से किस्मत आजमाएंगे? अभी तय नहीं है। उन्होंने भी चुप्पी साध रखी है। भाजपा और कांग्रेस ने अभी टिकट फाइनल करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर मनाया जश्न
बदायूं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव का टिकट फाइनल होने की खबर लगते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया गया। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि बदायूं सदैव समाजवादियों का गढ़ रहा है। संघर्ष के समय में यहां की जनता ने सदैव समाजवादी पार्टी का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का कार्य किया है। ऐसे में जब भी बदायूं के सम्मान की बात आती है, तब राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व एक कदम आगे बढ़कर यहां की जनता का साथ देते हैं। विधायक आशीष यादव ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव जितवाएंगे। जिला महासचिव सुरेशपाल सिंह चौहान ने कहा कि जब से पार्टी का गठन हुआ है, तबसे बनवारी सिंह यहां का नेतृत्व कर रहे हैं, उसी का परिणाम है कि उन्हें पार्टी ने यह गौरवशाली अवसर प्रदान किया है। इस मौके पर डीसीडीएफ चेयरमैन हिमांशु यादव, सुरेशपाल सिंह तोमर, कृष्णपाल सिंह, सुखवीर सिंह चौहान, हीरालाल वर्मा, गुलशन सक्सेना, प्रदीप कुमार सिंह, प्यारे रतन सिंह, अहमद परवेज, राकेश गुप्ता, खालिद रजा, सहदेव सिंह, केके साहू, सौरभ सक्सेना, प्रभात अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed