फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SP again declared Dharmendra as candidate from Badaun Lok Sabha seat

Budaun News: सपा ने बदायूं लोकसभा सीट से फिर धर्मेंद्र को घोषित किया प्रत्याशी

Wed, 31 Jan 2024 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
SP again declared Dharmendra as candidate from Badaun Lok Sabha seat
पूर्व सांसद धमेंद्र यादव।
बदायूं। मंगलवार को सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें बदायूं से सपा ने एक बार फिर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि उनका नाम पहले से ही तय माना जा रहा था, फिर भी तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव ने बदायूं से पहली बार वर्ष 2009 में सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें उन्हें जीत हासिल हुई। इसके बाद 2014 में मोदी लहर के बावजूद वह दोबारा बदायूं से सांसद बने। तीसरी बार 2019 में फिर उन्हें सपा का प्रत्याशी बनाया गया, लेकिन वह भाजपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य से हार गए।
विज्ञापन


अब 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर हैं। अभी तक किसी पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की लेकिन सपा ने मंगलवार को पहली सूची जारी कर सपा कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। जैसे ही सूची में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का नाम कार्यकर्ताओं ने देखा तो खुशी की लहर दौड़ गई। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा नेता धर्मेंद्र यादव की जीत होने पर जिले में एक बार फिर विकास रफ्तार पकड़ेगा। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि विकास का दूसरा नाम ही धर्मेंद्र यादव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आंवला सीट से आबिद का नाम चर्चा में
आंवला लोकसभा क्षेत्र में जिले की शेखूपुर और दातागंज विधानसभा लगती है। पिछली बार सपा-बसपा का गठबंधन होने के कारण आंवला सीट से बसपा की रुचिवीरा चुनाव लड़ी थीं, जबकि बदायूं सीट सपा के खाते में आई थी। इस बार आंवला से पूर्व विधायक आबिद रजा टिकट के दावेदार हैं। मुस्लिमों पर अच्छी पकड़ होने से उनका दावा पक्का माना जा रहा है। धर्मेंद्र यादव से उनका मनमुटाव भी अब सार्वजनिक तौर पर खत्म होता दिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा उन्हें आंवला से चुनाव मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed