फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   young man dies of electrocution in Badaun

बदायूं: कूड़े के ऊंचे ढेर पर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, करंट लगने से मौत

Sun, 04 Oct 2026 04:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 04 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

नगर पंचायत सैदपुर के एमआरएफ सेंटर में कूड़े के ऊंचे ढेर पर कबाड़ बीन रहा युवक विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वह संभल जिले का रहने वाला था।  

विज्ञापन
young man dies of electrocution in Badaun
एमआरएफ सेंटर के ऊपर से गुजरती विद्युत लाइन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले की नगर पंचायत सैदपुर के एमआरएफ सेंटर पर रविवार सुबह कूड़े के ऊंचे ढेर पर चढ़कर कबाड़ बीन रहा 18 वर्षीय युवक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन


संभल जिले के लोकेंद्र सराय निवासी हबीब का पुत्र नदीम प्लास्टिक का कचरा और कबाड़ बीनकर परिवार का गुजर-बसर करने में मदद करता था। रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह सैदपुर डिग्री कॉलेज के पास स्थित एमआरएफ सेंटर पहुंचा था। 
विज्ञापन


राहगीरों ने पहुंचाया था अस्पताल 
बताया गया कि कबाड़ बीनने के लिए वह कूड़े के ऊंचे ढेर पर चढ़ गया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से युवक को सीएचसी सैदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई सलमान ने उसकी पहचान नदीम के रूप में की। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए। जानकारी के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और शव का पोस्टमॉर्टम भी नहीं कराया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
एमआरएफ सेंटर में कूड़े का ढेर हाईटेंशन लाइन के नीचे तक पहुंचने और वहां लोगों के कबाड़ बीनने से हादसा हुआ। घटना के बाद सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था और 11 हजार वोल्ट की लाइन के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed