फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sot River overflows due to rain in Budaun

UP: बदायूं में बारिश से उफनाई सोत नदी, रपटा पुल डूबा, छह से अधिक गांवों का ककराला से कटा संपर्क

Wed, 01 Jul 2026 06:41 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 01 Jul 2026 06:41 PM IST
सार

बदायूं में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई, जिसका असर शहर से लेकर गांवों तक देखा गया। बारिश से सोत नदी उफना गई। इससे मुहम्मदगंज गांव के पास रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। इसके कारण पुल पर आवागमन बंद हो गया। 

विज्ञापन
Sot River overflows due to rain in Budaun
रपटा पुल पर बहता पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले में बुधवार को लगातार चार घंटे हुई मूसलाधार बारिश से सोत नदी उफना गई है। सोत नदी पर बने रपटा पुल पर तीन फुट तक पानी बहने के कारण आवागमन बंद हो गया। इससे छह से अधिक गांवों का संपर्क अन्य स्थानों से कट गया है। मजबूरी में ग्रामीण सात किमी का अतिरिक्त सफर तय कर भोजपुर पुल से होकर ककराला कस्बे पहुंचे।

विज्ञापन


बदायूं होकर ककराला की ओर जाने वाली सोत नदी पर मुहम्मदगंज गांव के पास रपटा पुल बना है। बुधवार दोपहर सोत नदी उफनाने की वजह से रपटा पुल डूब गया। रपटा पुल के ऊपर तीन फुट तक पानी बहने के कारण मुहम्मदगंज बेहटा, डंवरनगर, बादुल्लागंज सहित आधा दर्जन गांव का ककराला से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बदायूं में चार घंटे तक बारिश, तालाब में तब्दील हुईं सड़कें, घरों और दुकानों में भी भरा पानी; तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी में डूबा पुल, आवागमन बंद 
दिन में बड़ी संख्या में लोग सिर पर सामान रखकर निकले। हादसा होने की आशंका के मद्देनजर कुछ लोग पुल से ही वापस लौट गए। मजबूरी में उन्होंने भोजपुर पुल से होकर ककराला तक का सफर तय किया। इस रास्ते से उन्हें सात किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी।

पानी में बंद हुआ वाहन 
दोपहर में एक इको चालक ने वाहन को रपटा पुल से निकलने का प्रयास किया, लेकिन पानी भरने से वाहन बंद हो गया। इसके बाद उसे धक्का लेकर आगे ले जाया गया। रपटा पुल बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। 

एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने बताया कि सोत नदी पर अतिक्रमण की वजह से पानी का बहाव रुकने की बात सामने आई है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कराई जाएगी। सिंचाई विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। ग्रामीणों से पुल से होकर आवागमन न करने की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed