फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Son of Former Village Head Dies in Vehicle Collision

Budaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार पूर्व प्रधान के बेटे की मौत

Thu, 19 Mar 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Son of Former Village Head Dies in Vehicle Collision
आशीष का फाइल फोटो। - फोटो : संग्रामपुर के कालिकन धाम मंदिर में सजावट करते लोग।
अलापुर/जगत। पूर्व प्रधान के बेटे आशीष की मंगलवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजकर मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन निवासी आशीष कुमार (32 साल) पुत्र पुत्तूलाल (पूर्व प्रधान) मंगलवार देर शाम अलापुर मिठाई लेने आए थे। दरअसल, उनके बेटे देव ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास की थी, जिसकी खुशी परिवार मना रहा था। देर रात वह बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रामलीला मैदान के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद परिजनों को दिया गया। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। इस हृदय विदारक घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा हुआ है। इंस्पेक्टर माधव सिंह बिष्ट ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed