फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sometimes the driver was driving the AC sleeper bus, and at other times, the conductor was.

Budaun News: चालक तो कभी कंडक्टर चला रहा था एसी स्लीपर बस

Sat, 20 Jun 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sometimes the driver was driving the AC sleeper bus, and at other times, the conductor was.
गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे में घायल कंडक्टर। संवाद
रेहड़िया/वजीरगंज। वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एसी स्लीपर बस पलटने से घायल हुए यात्रियों को वजीरगंज सीएचसी ले जाया गया। यहां घायल यात्रियों ने चालक और कंडक्टर पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप लगाया। यात्रियों का आरोप है कि प्रयागराज में चालक ने शराब तो कंडक्टर ने बीयर पी थी। चालक बस लहराकर चला रहा था। इसके लिए उन्होंने चालक को टोका भी। आरोप है कि नींद आने के कारण बस कभी चालक तो कभी कंडक्टर चला रहा था।
विज्ञापन

वजीरगंज सीएचसी पहुंचे घायलों ने बताया कि हमें तो भगवान ने बचा लिया। जिस तरह बस हाईवे से उतरकर साइड में कच्चे में गई फिर हाईवे पर पहुंचकर पलट गई है, उससे बचने की उम्मीद बहुत कम थी। यात्रियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे बस बनारस से दिल्ली जाने के लिए निकली थी। बस राज शीला ट्रेवल्स की थी।
विज्ञापन

वजीरगंज सीएचसी पहुंचे घायल राजेश कुमार ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे चालक को हुआ। वह अपने गांव से दिल्ली जा रहे थे। घायल आदेश शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि चालक ने प्रयागराज में एक होटल में बस खाना खाने के लिए रोकी। वहां कंडक्टर ने बीयर पी और चालक ने शराब। कहा, मैंने कंडक्टर को टोका भी था, तब कंडक्टर ने कहा कि गाड़ी चालक चलाएगा मैं नहीं। वैसे भी मैं बीयर की पी रहा हूं। बोले- वह बनारस से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा निवासी घायल संदीप का कहना है कि बनारस से दिल्ली कश्मीर गेट जा रहा था। मेरी आंख खुली तो करीब 70 की स्पीड रही होगी, बस बीच में लहर भी रही थी, रास्ते में फोन चला रहे थे। एक तरफ बस साइड में गई फिर हाईवे पर आकर पलट गई। नींद की झपकी आने से यह हादसा होना बताया।
घायल राज का कहना है कि बनारस से बस चली थी, ड्राइवर ने क्या किया, कुछ पता नहीं चल रहा, हादसे के बाद चालक भाग निकला। उत्तराखंड निवासी सुरेश राणा दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने बताया कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बनारस निवासी विशाल पांडेय ने बताया कि बस पलटने से आधा घंटे पहले सो गया था। स्पीड ज्यादा थी, बस में दो ड्राइवर होने चाहिए थे, लेकिन एक ही था।
वाराणसी से दिल्ली जा रहे घायल शाहबुद्दीन ने बताया कि रास्ते में बार-बार बस का ड्राइवर बदला जा रहा था। कंडक्टर के बस चलाने पर उससे पूछा- तब कहा कि चालक सो रहे हैं। कुछ देर बाद चालक बस चलाने लगा।

कंडक्टर बोला- हादसा कैसे हुआ, यह चालक ही बता सकता है
स्लीपर बस के कंडक्टर जसविंदर सिंह भी हादसे में घायल हैं। उनका कहना था कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी नहीं। बनारस से ही चढ़े थे। चालक ही बता सकता है कि गाड़ी कैसे पलटी। उनके भी छोटे-छोटे बच्चे हैं। चोटें ज्यादा आई हैं। वह निजी में इलाज कराने जा रहे हैं।

ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने की होगी कार्रवाई
एआरटीओ हरिओम ने भी हादसा स्थल का निरीक्षण किया। उनका कहना है कि वनकोटा टोल के नजदीक में स्लीपर बस के ड्राइवर को नींद आने कारण बस पलटी थी। उन्होंने घटनास्थल पर जांच की तो बस के कागजात पूरे निकले। ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण बस पलटने की बात सामने आई। बस की क्षमता 62 की थी, जबकि उसमें 100 यात्री बैठाए गए थे। इस मामले ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

क्रेन से बस को किनारे कर यातायात कराया सुचारु
बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही तेज धमाका हुआ। आसपास के ग्रामीण बस पलटने के कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। उस दौरान तमाम घायल सड़क पर पड़े थे। कोई अपने परिवार को फोन पर हादसे की सूचना दे रहा था तो कोई सड़क पर कराह रहा था। इस बीच पुलिस और वनकोटा टोल से एंबुलेंस और पुलिस भी पहुंच गई। एंबुलेंस सहित अन्य साधनों से घायलों को सीएचसी वजीरगंज लाया गया, बाद में क्रेन की मदद से बस को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया।

हादसे के वक्त गहरी नींद में सोए हुए थे सभी यात्री
गंगा एक्सप्रेस-वे पर अचानक बस पलटने के बाद में अफरा-तफरी मच गई, किसी ने बस का शीशा तोड़ा तो किसी ने खिड़की से निकलने का प्रयास किया। हादसे के दौरान ज्यादातर यात्री गहरी नींद में सोए हुए थे।

एक साथ 21 घायल पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों के फूल गए हाथ-पांव
बस हादसा होने की सूचना मिलने पर वजीरगंज सीएचसी प्रभारी ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली थीं। एकाएक सीएचसी में जब 21 घायल पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। तमाम अन्य लोगों की भीड़ भी सीएचसी के बाहर जुट गई थी।

बस के क्षतिग्रस्त होने से लग रहा कि काफी दूर तक रगड़ी
जिस तरह से बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है, उससे यही लग रहा है कि बस पलटने के बाद काफी दूर तक रगड़ती हुई चली गई, यही वजह है कि एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। बस सामने से भी क्षतिग्रस्त हुई है।

हादसे मे ये लोग हुए घायल

समर (9) पुत्र प्रेम चंद्र, प्रयागराज, तंजवर सिंह (30) पुत्र जयपाल उत्तराखंड, अली अहमद (35) पिता मोहम्मद उस्मान, प्रयागराज, अभिषेक (15) पुत्र मूलचंद्र प्रयागराज, जसविंदर सिंह (38) पुत्र जीत सिंह, दिल्ली, यश (13) प्रयागराज, ज्योति (44) पत्नी देवेन्द्र बहादुरगढ़ हरियाणा, सुरेश (24) पुत्र धान सिंह, उत्तराखंड पोढ़ी, महेश यादव (50) पुत्र बहादुर यादव, अर्जुनपुर जिला भदोही, संदीप (18) पुत्र राजपाल, बहादुरगढ़ हरियाणा, राजवाला (65) पत्नी बलवान, बहादुरगढ़ हरियाणा, आशा (40) पत्नी राजपाल, बहादुरगढ़ हरियाणा, विशाल (23) पुत्र विष्णुदत्त पांडेय, बनारस, जगदीश कुमार पांडेय (40) पुत्र सतीश पांडेय, बनारस, राजेश कुमार (46) पुत्र जियालाल, दिल्ली, निशा (46) पुत्री राजेश, दिल्ली, आदेश शर्मा (30) पुत्र रामपाल शर्मा, मेरठ, रत्नाकर वर्मा (27) पुत्र सरोजवर्मा मुबारकपुर आजमगढ़, अंकित सिंह (22) पुत्री रमेश सिंह, भदोही, विराज (17) पुत्र राजेश।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed