फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Some are stressed due to job and some due to wife, BP is increasing

Budaun News: किसी को नौकरी से तो किसी को बीवी से तनाव, बढ़ रहा बीपी

Sat, 05 Jul 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Some are stressed due to job and some due to wife, BP is increasing
एनसीडी क्लीनिक में मरीज का विवरण लेता स्वास्द्यथ्यकर्मी। संवाद
बदायूं। जिला अस्पताल में संचालित गैर संचारी रोग नियंत्रण (एनसीडी) क्लीनिक में तनाव से ग्रस्ति युवाओं की संख्या बढ़ी हुई है। पिछले 10 दिनों में 30 से 40 साल के 50 मरीज आ चुके हैं। इनमें हाई बीपी की समस्या है। खास बात यह है कि इन लोगों को पता नहीं है कि वह बीपी की समस्या से जूझ रहें। इसमें से किसी को नौकरी का तो कोई का बीवी से दूर रहने को लेकर तनाव है।
विज्ञापन

हार्ट अटैक से होने वाली मौत को रोकने के लिए सरकार की ओर से जिला अस्पताल में एनसीडी क्लीनिक चलाई जा रही है। इसमें बीपी और शुगर के मरीजों की स्क्रीनिंग होती। डॉक्टर उनकी काउंसलिंग करते हैं। क्लीनिक के प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आजकल का युवा घर के खाने के बजाए फास्ट फूड पसंद कर रहा है। यह खानपान दिनचर्या को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिन में बीपी के कई मरीज आए। इसमें ज्यादातर युवा थे। इनकी काउंसलिंग से पता चला कि वह बीए करके नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन मिल नहीं रही है। इससे उनका बीपी बढ़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह कई शादीशुदा युवा पत्नी से दूर रह रहे हैं। यह बात उनको मन ही मन परेशान कर रही है। इससे भी उनका बीपी बढ़ा हुआ है। ऐसे रोगियों को डॉक्टर ने सलाह दी कि जब भी छुट्टी मिले वह पत्नी के साथ समय बिताएं। ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को दें। बीए पास युवाओं को सलाह दी कि वह टेक्निकल कोर्स कर लें और नौकरी के विकल्प तलाशें। हो सके तो खुद का बिजनेस शुरू करें। बताया कि सुबह उठकर योग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed