{"_id":"61ccb0507d214048227a2277","slug":"solar-plant-to-be-built-in-wazirganj-with-rs-50-lakh-badaun-news-bly470899090","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीरगंज में 50 लाख रुपये से बनेगा सोलर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीरगंज में 50 लाख रुपये से बनेगा सोलर प्लांट
विज्ञापन
बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज में पथ प्रकाश, पेयजल व्यवस्था को नियमित सुचारू रखने के लिए शासन ने एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पूंजी योजना के तहत सोलर प्लांट को मंजूरी दी है। इसके लिए शासन ने करीब 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
इस संबंध में निदेशक नगरीय विकास ने ईओ वजीरगंज को पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने सभी जरूरी औपचारिकता पूर्ण कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों वजीरगंज क्षेत्र की जनता ने उनसे पथ प्रकाश और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराए जाने की मांग की थी। ऐसे में शासन को एपीजे अब्दुल कलाम सौर पुंज योजना के तहत सोलर प्लांट दिलाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। उस प्रस्ताव पर शासन ने मोहर लगाते हुए सोलर प्लांट को मंजूरी दे दी है। संवाद