फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Social Worker Anwar Ali Honored Meritorious Students.

Budaun News: मेधावियों को समाजसेवी अनवर अली ने किया सम्मानित

Tue, 05 May 2026 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Social Worker Anwar Ali Honored Meritorious Students.
सैदपुर में मेधावियों को सम्मानित करते हुए समाजसेवी। संवाद
सैदपुर। क्षेत्र के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 111 मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनवर अली खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही राष्ट्र की असली प्रगति का आधार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता सरवर हुसैन, मनौना धाम के ठाकुर वेदपाल सिंह कठेरिया, राजकीय इंटर कॉलेज की प्राचार्य सानिया उवैस, ग़ालिब अली तालिब अली मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दाऊद अली, प्रधानाचार्य फैसल खान ने भी संबोधित किया। संचालन जीशान सिद्दीकी ने किया। शिक्षक पंकज शर्मा ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed