फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   social media offensive post

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, भेजा जेल

Tue, 07 Apr 2020 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
social media offensive post
बदायूं/इस्लामनगर। इस्लामनगर क्षेत्र के एक युवक को फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और कोरोना के संबंध में झूठी खबर पोस्ट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि डीएम कुमार प्रशांत ने एक दिन पहले ही संदेश दिया था कि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर कोरोना के संबंध में कोई झूठी खबर पोस्ट नहीं करेगा। ऐसा किया तो उसके खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके बावजूद इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी सद्दाम खान पुत्र अहमद खान ने फेेसबुक पर कोरोना वायरस, लॉकडाउन और धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसी खबर पोस्ट की। इस पर एसआई नासिर अली खां, कांस्टेबल अनुज कुमार और सचिन कुमार ने उसे सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके खिलाफ धारा 188, 505, 67 आईटी एक्ट, 51, 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम और तीन महामारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि सद्दाम खान दिव्यांग है। ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। मल्टीमीडिया मोबाइल पर बोलकर टाइप करता है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed