{"_id":"65357184629761ac6b092174","slug":"social-baluni-public-school-dehradun-became-the-winner-badaun-news-c-123-1-sbly1001-6598-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून बना विजेता
Mon, 23 Oct 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
बदायूं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका का फाइनल मैच सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून और शिव नादर स्कूल दादरी, नोएडा के बीच हुआ। इसमें सोशल बलूनी ने शिव नादर स्कूल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बीआरबी मॉडल स्कूल में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-14 व अंडर-17 के भी फाइनल मैच खेले गए। अंडर-14 (बालिका) की श्रेणी में बाल भारती नोएडा और सोशल बलूनी देहरादून के बीच फाइनल मैच हुआ। बाल भारती ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर शिव नादर स्कूल और एसएजे स्कूल गाजियाबाद रहा। इसी प्रकार अंदर-17 (बालिका) वर्ग में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून ने एवी बिरला स्कूल हल्द्वानी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोटस वैली स्कूल नोएडा और एसएजे स्कूल गाजियाबाद संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 में भी सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून ने शिव नादर स्कूल को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं एमिटी इंटरनेशनल नोएडा, बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक सुभाष बत्रा, हिमांशु बत्रा, गंधर्व बत्रा, प्रधानाचार्या वंदना सक्सेना, मैच कंट्रोलर अभिषेक कुमार ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।