फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   So far 8213 candidates have benefited from Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana

Budaun News: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से अब तक 8213 अभ्यर्थी लाभान्वित

Wed, 08 Jan 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
So far 8213 candidates have benefited from Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिक से अधिक परंपरागत कारीगरों को योजना का लाभ देने निर्देश दिए। समिति ने प्राप्त आवेदन पत्रों में से 166 पात्र लोगों का चयन किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अगली बार जब समीक्षा बैठक होगी तब उसमें सभी सरकारी व गैर सरकारी ट्रेनिंग देने वाले कर्मचारियों को भी बुलाया जाए। जो अभ्यर्थी प्रशिक्षित हो चुके हैं उन्हें टूलकिट उपलब्ध कराई जाए। इस बैठक में 166 आवेदकों का चयन किया गया। इसमें 35 दर्जी, 42 राजमिस्त्री एवं 89 अन्य ट्रेड के अभ्यर्थी हैं। इनमें से 143 अभ्यर्थी ब्लॉक स्तर एवं 23 अभ्यर्थी नगर स्तर के हैं।
विज्ञापन

अब तक 8213 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। इनमें से 4930 दर्जी ट्रेड, 1229 राजमिस्त्री ट्रेड एवं 2054 अन्य ट्रेड के अभ्यर्थी हैं। इस योजना के जरिए बुनकरों, सुनारों, लोहारों, कुम्हार, दर्जी, मूर्तिकार, कपड़े धोने वाले श्रमिकों का आर्थिक सशक्तीकरण किया जाएगा। जिले में अब तक कुल 8213 पात्र लोगों का चयन किया जा चुका है। इस मौके पर सीडीओ केशव कुमार एवं उपायुक्त उद्योग समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed