{"_id":"66d112ab0e378db194024b57","slug":"smuggler-arrested-with-smack-worth-rs-120-crore-sent-to-jail-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124912-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 1.20 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 1.20 करोड़ रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
वज़ीरगंज थाने में खड़ा स्मैक तस्कर। स्रोत-पुलिस
वजीरगंज। एएनटीएफ यूनिट बरेली व वजीरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार रात एक तस्कर के पास से 1.20 करोड़ की 600 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बरेली यूनिट को तस्करी की सूचना मिली कि वजीरगंज क्षेत्र में एक युवक स्मैक लेकर जा रहा है। वजीरगंज पुलिस को इस मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम बिसौली आंवला मार्ग पर जुट गई। बुधवार रात करीब 10 बजे आंवला की तरफ एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 600 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुस्ताक पुत्र ईशाक खान निवासी ग्राम अंगथरा थाना वजीरगंज बताया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि मुस्ताक अपने साथी जीशान पुत्र पप्पू खान निवासी ग्राम अंगथरा व साबिर निवासी ग्राम सिंगथरा थाना वजीरगंज के साथ मिलकर स्मैक का काम करता है। बरामद स्मैक मुस्ताक, साबिर व जीशान से लेकर आए थे। ये दोनों ही ग्राहक ढूंढ़कर स्मैक बेचते हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेजा है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। संवाद