{"_id":"683df46179a2f19ef00dd594","slug":"smoke-rose-again-in-the-factory-fire-brigade-extinguished-the-fire-badaun-news-c-123-1-sbly1035-140457-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फैक्टरी में फिर उठे धुएं के गुबार, दमकल ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फैक्टरी में फिर उठे धुएं के गुबार, दमकल ने बुझाई आग
विज्ञापन
मेंथा फैक्टरी से मलबा हटाती पोकलैंड मशीन और क्रेन। संवाद
- फोटो : यमुना पुल की मरम्मत को लेकर तैयारियों में जुटे कर्मी। संवाद
उझानी। भारत मिंट एलाइड एंड केमिकल्स में 13 दिन पहले लगी भीषण आग अभी पूरी तरह से ठंडी नहीं हुई है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे बॉयलर के पीछे से फिर धुएं के गुबार उठने लगे तो कबाड़ समेटने में जुटे मजदूर पीछे हट गए। मौके पर मौजूद दमकल कर्मी तुरंत सक्रिय हुए और थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया।
फैक्टरी में धुएं के गुबार मजदूरों के अलावा जिंदा जले कर्मचारी मुनेंद्र यादव के परिजनों ने भी देखे। मुनेंद्र के भाई गजेंद्र ने बताया कि फैक्टरी में जहां अभी भी आग सुलग रही है, वह स्थल कुड़ा नरसिंहपुर की आबादी क्षेत्र से सटा है। सुबह मलबा हटाने के दौरान धुएं निकलने शुरू हुए तो दमकल कर्मियों ने खेतों के रास्ते बाउंड्री के पास गाड़ी खड़ी करके पानी की बौछार की। दमकल कर्मियों ने बताया कि कुछ पाइप में मेंथा ऑयल है। आसपास अधजली लकड़ियां भी पड़ी हैं। वह अंदर ही अंदर सुलग रही हैं। बार- बार आग सुलगने से मुनेंद्र के परिजन भी आहत हैं। उनका कहना है कि मलबा हटाने में जुटे मजदूर बीच- बीच से ट्रक में मलबा लोड करने में लग जाते हैं। इससे शव खोजने में भी देरी होती जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अफसरों ने मुनेंद्र के परिजनों से की बात
- मेंथा फैक्टरी में अग्निकांड के दौरान बिचौला निवासी मुनेंद्र यादव की जलकर मौत हो गई है। सोमवार दोपहर एडीएम एफआर अरुण कुमार और एसडीएम सदर मोहित कुमार ने कोतवाली में मुनेंद्र के फूफा और अन्य परिजनों से वार्ता की। परिजनों का कहना है कि सबसे पहले कोशिश शव खोजने में होनी चाहिए। सही ढंग से मलबा हटाया जाए तो शव या फिर उसके अवशेष मिल सकते हैं।