फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Smart meters are bankrupting farmers, BKU Chaduni submitted a memorandum

Budaun News: स्मार्ट मीटर निकाल रहे किसानों का दिवाला, बीकेयू चढूनी ने दिया ज्ञापन

Thu, 20 Nov 2025 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Smart meters are bankrupting farmers, BKU Chaduni submitted a memorandum
भाकियू चढूंनी के पदा​धिकारी मालवीय आवास पर बैठक करते हुए। स्रोत यूनियन
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों की बैठक मालवीय आवास पर हुई। जिलाध्यक्ष सतीश साहू की अगुवाई में किसानों ने जिले की गंभीर समस्याओं पर चर्चा करते हुए पांच सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया। पंचायत में प्रमुख मुद्दा स्मार्ट मीटरों से बिजली बिलों का ज्यादा आना रहा। गैस सिलिंडर में कम वजन, ओवररेटिंग की भी आवाज उठी।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए हैं, जबकि किसानों व आम जनता के घरों पर बिना अनुमति के मीटर लगाए जा रहे हैं। जिला महासचिव वीसूदास ने कहा कि सभी वर्गों पर एक समान नियम लागू हो। स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पारदर्शी हो।
विज्ञापन

वहीं, उझानी की एक गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि घरों में सप्लाई किए जा रहे सिलिंडरों में एक से तीन किलो तक गैस कम मिल रही है। शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती। किसानों ने इसे आम जनता के साथ सीधी लूट बताया। तहसील अध्यक्ष सहसवान विमलेश कुमार ने बताया कि यूरिया और डीएपी खरीदने पर किसानों को जबरन नैनो यूरिया या अन्य अनचाही वस्तुएं बेची जा रही हैं। निजी दुकानदारों की ओर से ओवररेटिंग की शिकायतें भी लगातार बढ़ रही हैं। सभा में सुशील कुमार यादव, यादवेंद्र पाल सिंह, शैलेश कुमार, कृष्ण अवतार शाक्य, अजय सैनी, डॉ. महेंद्र पाल, ताहिर अब्बासी, नदीम, प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed