{"_id":"69d009eaad7b757d860a83f4","slug":"small-buses-may-start-operating-from-next-month-making-travel-easier-badaun-news-c-123-1-bdn1037-160772-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अगले माह से शुरू हो सकता है छोटी बसों का संचालन, सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अगले माह से शुरू हो सकता है छोटी बसों का संचालन, सफर होगा आसान
Sat, 04 Apr 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन चौराहा पर खड़ी बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में गांव-गांव बस सेवा शुरू कराने की तैयारी है। ग्रामीणों इलाकों को बस सुविधा से जोड़ने के लिए 20 से अधिक बसें संचालित की जाएंगी। इससे लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए 21 बस संचालकों ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। 13 अप्रैल तक टेंडर की स्क्रीनिंग हो जाएगी। इसके बाद संचालक बसों की खरीदारी कर ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन करेंगे।
जिले में कई गांव ऐसे हैं, जिनमें कोई जिला मुख्यालय के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। इसके कारण वह डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हुए जिला मुख्यालय तक पहुंचते हैं। इससे उनका काफी समय खराब भी होता है और किराया भी ज्यादा खर्च होता है।
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत गांव-गांव में छोटी बसें संचालित की जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी बसों का संचालन मई में शुरू होने की संभावना है। इसके शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसें प्रतिदिन दो चक्कर लगाएंगी। बसों के संचालन के लिए 21 लोगों ने टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया है। टेंडर में स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद ही बस संचालक तय मानक के अनुसार बसों की खरीददारी करेंगे। योजना के तहत 15 से 28 सीटों (अधिकतम 7 मीटर लंबाई) वाले डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का चयन किया जाएगा।
वाहन की अधिकतम आयु पंजीयन तिथि से 8 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुबंध अवधि 10 वर्ष होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार, 5 वर्ष तक बढ़ाया जा सकेगा। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि अभी टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद संचालक बसों को खरीदकर लाएंगे। इसके बाद संचालन का रूट और किराया तय किया जाएगा।