{"_id":"929d14eccf56bf754a5c50af1009f5c5","slug":"slater-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लाइसेंस पर चल रहे स्लाटर हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी लाइसेंस पर चल रहे स्लाटर हाउस
दबतोरी।
Updated Sat, 20 Dec 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के दबतोरी चौकी इलाके में फर्जी लाइसेंस पर स्लाटर हाउस चल रहे हैं। फर्जी लाइसेंस से चलने वाले कई स्लाटर हाउस पर प्रतिबंधित पशुओं का वध करके मांस बेचा जा रहा है। हालांकि जिला पंचायत स्लाटर हाउस का कोई भी लाइसेंस जारी करने से इंकार कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र का लक्ष्मीपुर गांव प्रतिबंधित पशुओं के वध के लिए काफी बदनाम है। कुछ माफिया यहां फर्जी लाइसेंस पर स्लाटर हाउस चला रहे हैं। इलाके में पांच स्थानों पर पशुओं का कटान कर इनका मांस बेचा जा रहा है। इनमें कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां प्रतिबंधित पशु भी काटे जा रहे हैं। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि उनके कार्यकाल में अब तक स्लाटर हाउस का कोई लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। अगर कोई फर्जी लाइसेंस के जरिए स्लाटर हाउस चला रहा है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।