{"_id":"6b0731df40ee22903a0542aa","slug":"people-face-server-issues-63-property-deeds-registered-on-the-first-day-of-the-circle-rate-hike-badaun-news-c-123-1-sbly1001-178498-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सर्वर की समस्या से जूझे लोग, सर्किल रेट बढ़ने के पहले दिन 63 बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सर्वर की समस्या से जूझे लोग, सर्किल रेट बढ़ने के पहले दिन 63 बैनामे
विज्ञापन
बदायूं। जिले में सर्किल रेट बढ़ने के बाद बुधवार को पहले दिन ही बैनामा कराने पहुंचे लोगों को सर्वर की समस्या से जूझना पड़ा। सर्वर धीमा होने के कारण रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रभावित रही। कई लोगों को बैनामा कराने के लिए इंतजार करना पड़ा। बावजूद इसके जिले की पांचों तहसीलों में कुल 63 बैनामे हुए। इनसे 23 लाख 56 हजार 785 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
सर्किल रेट में बढ़ोतरी लागू होने के बाद बुधवार से नई दरों के आधार पर बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन ही सर्वर ने रजिस्ट्री कार्यालयों की रफ्तार धीमी कर दी। तकनीकी समस्या के कारण दस्तावेजों के पंजीकरण में परेशानी आई। इससे रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, सर्वर की समस्या के बीच भी तहसील कार्यालयों में बैनामे का काम जारी रहा।
तहसीलवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिसौली में तीन बैनामे हुए, जिनसे 1,03,925 रुपये का राजस्व मिला। सदर तहसील में चार बैनामों से 1,96,000 रुपये प्राप्त हुए। बिल्सी में 12 बैनामे हुए, जिनसे 4,42,570 रुपये का राजस्व मिला। दातागंज में 17 बैनामों से 6,39,290 रुपये प्राप्त हुए। वहीं, सहसवान तहसील में सबसे अधिक 27 बैनामे हुए, जिनसे 10,75,000 रुपये का राजस्व मिला। इस तरह पहले दिन बैनामों की संख्या के साथ राजस्व प्राप्ति में भी सहसवान तहसील सबसे आगे रही।
विज्ञापन
सहायक महानिरीक्षक स्टांप सुरेश चंद्र मौर्य ने बताया कि बुधवार को सर्वर की समस्या रहने से बैनामे कम हुए हैं। जिन लोगों ने पहले स्टांप खरीद लिए थे, उनकी रजिस्ट्री की गई। आज बैनामे कराने वालों को बुधवार से नए सर्किल रेट के अनुसार स्टांप खरीदना पड़ा है।