{"_id":"6632d462cda5ff8c9900fab6","slug":"six-year-old-boy-falls-into-frying-pan-dies-during-treatment-badaun-news-c-123-1-sbly1018-118019-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कढ़ाई में गिरा छह वर्षीय बालक, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कढ़ाई में गिरा छह वर्षीय बालक, इलाज के दौरान मौत
Thu, 02 May 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 02 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
वेंदाश का फाइल फोटो।
बिसौली। सब्जी की कढ़ाई में छह साल का बालक खेलते समय गिर गया। गंभीर हालत में उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत गई।
क्षेत्र के गांव परसेरा निवासी अवनीश यादव की दादी रामकुमारी की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। मंगलवार को घर में तेरहवीं थी। गांव और रिश्तेदारों को भोजन खिलाने के लिए हलवाई सब्जी बना रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे अवनीश का छह साल का बेटा वेदांश वहां आ गया और खेलने लगा। हलवाइयों ने सब्जी बनाकर कढ़ाई रख दी थी। खेलते समय अचानक वेदांश कढ़ाई में गिर गया। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसको बरेली रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात वेदांश की बरेली में मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां रीता वेसुध हो गईं। बुधवार को परिजनों ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किया।
दादी की तेहरवीं में बच्चे की मौत से टूट गया अवनीश
-एक तो दादी की मौत से परिवार दुखी चल रहा था। इस दुख से परिवार उभर भी नहीं सका था कि तेहरवीं के दौरान ही इकलौते बेटे की मौत हो गई। इस हादसे से अवनीश टूट गया।