फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six shelters will be built for the cattle wandering on the streets

Budaun News: सड़कों पर भटक रहे गोवंशों के लिए बनाए जाएंगे छह आश्रय स्थल

Mon, 11 Aug 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Six shelters will be built for the cattle wandering on the streets
बदायूं। शहर और देहात की गलियों में दिन-रात घूमते छुट्टा गोवंशों के लिए छह आश्रय स्थल बनवाए जाने हैं। प्रत्येक गो आश्रय स्थल के निर्माण पर 1.60 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इनकी क्षमता 400 गोवंश रखने की रहेगी।
विज्ञापन

जिले भर में 317 गो-आश्रय स्थल संचालित हैं। गोवंश की बढ़ती संख्या के आगे इनकी क्षमता कम पड़ रही है। इसे को देखते हुए पशुपालन विभाग ने शासन से छह नए आश्रय स्थलों के निर्माण की मांग की थी। अब शासन ने छह नए स्थानों पर गो-आश्रय स्थल बनाने की स्वीकृति दे दी है। इनका निर्माण समरेर, म्याऊं, वजीरगंज, कछला, सहसवान और बदायूं सदर क्षेत्र में होगा। प्रत्येक स्थल के निर्माण पर 1.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।इनकी क्षमता 400 गोवंश रखने की होगी। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बनने से सड़कों से छुट्टा पशुओं को हटाकर यहां शिफ्ट किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था सुधरेगी और हादसे कम होंगे।
विज्ञापन

---------
दहगवां में शुरू हो चुका है काम
- पिछले माह दहगवां में नए गो आश्रय स्थल बनाने का काम शुरू हो गया है। यहां पहले चरण में बाउंड्रीवाल, चारा भंडारण कक्ष, पानी की टंकी और शेड का निर्माण किया जा रहा है। इनके बन जाने से आसपास के क्षेत्र में घूमने वाले गोवंशों को वहां पर रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
- छह जगहों पर नए गो आश्रय स्थल बनाए जाने हैं। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। शासन स्तर से कार्यदायी संस्था का चयन कर दिया गया है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। दहगवां में काम शुरू हो चुका है। - डॉ. समदर्शी सरोज, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed