{"_id":"57cdb2ce4f1c1bb030318340","slug":"six-days-next-month-seawall-will-strike-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने छह दिन तक करेंगे काम बंद हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले महीने छह दिन तक करेंगे काम बंद हड़ताल
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अगले महीने छह दिन तक करेंगे काम बंद हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन के बाद दिया किया ऐलान
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की ओर से मालवीय आवास पर एक लेखपालों ने यहां धरना प्रदर्शन के बाद आगे भी काम बंद हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। इसके लिए तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि पिछले आंदोलन के दौरान उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। तहसील अध्यक्ष रिजवान खां ने कहा कि अगले माह एक तारीख से छह तक जिला स्तर पर लेखपाल एकजुट होकर फिर से कलमबंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए रणनीति तैयार कर ली है। कैंडल मार्च निकालकर ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने कहा कि अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर वे शांत नहीं बैठे हैं। लखनऊ में विधान सभा के घेराव के दौरान लाठियां भी खा चुके हैं। उन्होंने आगे आंदोलन को और प्रखर बनाए जाने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी तहसीलों से लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर तेजपाल सिंह, विवेक सक्सेना, अंबरीश कुमार गुप्ता, रुपेंद्र सिंह आदि ने छह सूत्री मांगों का पिटारा फिर खोला और अपनी मांगों को न्योचित करार दिया। अध्यक्षता कर रहे अहिवरन ङ्क्षसह यादव ने कहा कि लेखपालों को एकजुटता दिखाने की जरूरत है। विनोद शर्मा, श्याम कुमार, कमल सिंह, जुगेंद्र पाल, ऐश्वर्य सिंह, राजवीर सिंह यादव आदि शामिल रहे।