फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six closed tube wells will be started, pump houses will be built

Budaun News: छह बंद नलकूप होंगे शुरू, बनेंगे पंप हाउस

Thu, 28 Nov 2024 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Six closed tube wells will be started, pump houses will be built
बदायूं। आने वाले दिनों में किसानों को अब पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। विभाग खराब नलकूप की जगह पर अब नए पंप हाउस व टैंक का निर्माण कराएगा। वहीं गूल को भी सही कराया जाएगा। तीन माह के अंदर यह काम विभाग पूरा करना होगा।
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा के बीच में जिला बसा हुआ है, लेकिन यहां पर इनके अलावा कोई नहर आदि नहीं है। इसकी वजह से किसानों को सिंचाई करने में दिक्कत आती है। ऐसे में किसान नलकूप पर ही आश्रित है। क्योंकि प्राइवेट नलकूपों से खेतों की भराई करने काफी ज्यादा धनराशि खर्च करनी होती है। वहीं सरकारी नलकूप के माध्यम से किसानों को सस्ते में खेतों की भराई के लिए पानी मिल जाता है।
विज्ञापन

जिले में कई नलकूप खराब हैं। इसको सही कराने के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। इसमें नलकूप खंड द्वितीय को शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसके तहत अब ब्लॉक इस्लामनगर के छीतरपुर मेहरोल, रुदायन, करनपुर और बिसौली के करनपुर, सरैरा, हुसैनपुर, परौली के नलकूप को सही कराया जाएगा। इसको लेकर शासन की ओर से लगभग 40 लाख रुपये विभाग को मुहैया कराए गए हैं। अब जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। इस संबंध में एक्सईएन सूर्य प्रकाश ने बताया कि नलकूप खंड प्रथम के भी कुछ नलकूप खराब है। उनका प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। वहीं नलकूप खंड द्वितीय के लिए धनराशि मिल गई है। वहां पर काम जल्द शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed